मुरादाबाद, फरवरी 17 -- गांवों के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन के बकाए बिल को लेकर बिजली विभाग ने डीपीआरओ कार्यालय की धड़कन बढ़ा दी है। विभाग की ओर से 38 करोड़ रुपए बकाए के वसूली की पहल की गई है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता गुलशन गोयल ने बताया कि शासन स्तर से चार विभागों के बकाए की अदायगी के लिए जिला पंचायत राज विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। यह ग्रामीण क्षेत्र का संपूर्ण बकाया है। विभाग की ओर से कुछ भुगतान भी किए गए हैं। रिवाइज बिल भी तैयार कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा का कहना है कि नियमानुसार 15वें वित्त आयोग के फंड से इस मद का भुगतान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...