आगरा, फरवरी 20 -- यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को ही विधानसभा में बताया कि यूपी छह सालों से बिजली दर न बढ़ाने वाला देश का पहला राज्य है। बिजली विभाग ने भले ही दरें नहीं बढ़ाई हैं लेकिन चुपके सेलोगों की जेब जरूर काट रहा है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सभी श्रेणियों में 10 फीसदी की अतिरिक्त वसूली की है। महंगाई से पीड़ित छोटे उपभोक्ताओं की जेब पर बड़ा वार किया है। यहां वहां से रुपये उधार मांग कर बिजली का बिल भरने वाले परिवारों पर अतिरिक्त वसूली से बड़ी मार पड़ी है। गुरुवार को आगरा में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के उद्यमियों ने यह बात रखी। अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि उनकी इकाई का बिल इस बार 10 हजार रुपये से भी अधिक आया है। वह चौंक गए। प्रयोग तो बढ़ा नहीं, फिर बिल अधिक किस प्रकार आ गया। उन्होंने बताया कि इस बिल में ...