मोतिहारी, दिसम्बर 14 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के चार गांवों में बिजली विभाग के द्वारा छापेमारी की गई, जिसमें 14 लोग अवैध ढंग से बिजली जलाते हुए पकड़े गए। जिनके ऊपर बिजली विभाग ने करीब 2.15 लाख जुर्माना ठोका है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नीतीश कुमार ने एफ आई आर दर्ज करायी है। श्री कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बिजली जलाने की सूचना पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। कनीय अभियंता नीतीश ने बताया कि अवैध रूप से बिजली जलाने वाले के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा। छापेमारी से अवैध ढंग से बिजली जलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...