गंगापार, जनवरी 7 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। लालतारा सब स्टेशन की विद्युत चेकिंग टीम की ओर से बुधवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत समलीपुर और अतरैला में बिना कनेक्शन के बिजली जला रहे 40 लोंगो के कनेक्शन काट दिए जाने के बाद हड़कंप मचा रहा। विद्युत विच्छेदन टीम का नेतृत्व अधिशासी अभियंता अभिनव गर्ग और जेई आशीष कुमार ने किया। टीम के अन्य सदस्यों में मीटर रीडर पवन कुमार, रावेन्द्र, लाइनमैन राजकुमार तथा संविदा लाइनमैन राम गरीब आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...