सिद्धार्थ, फरवरी 10 -- सिद्धार्थनगर। विद्युत विभाग ने सोमवार से विशेष जागरूकता अभियान शुरु किया। अभियान के अंतर्गत उन सभी विद्युत उपभोक्ताओं को शामिल किया गया जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार और अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बर्डपुर एंव मधुबनिया चौराहे पर गहन चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट कंज्यूमर ऐप के बारे में जानकारी दी।अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को उनके नेगेटिव बैलेंस, एडवांस बिल भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में यूपीपीसीएस स्मार्ट ऐप डाउनलोड, उपभोक्ताओं का सही मोबाइल नंबर अद्यतन करना, नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...