बिजनौर, नवम्बर 28 -- चंदक/मंडावर। कस्बा मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत में बिजली विभाग की लापरवाई से बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इरफ़ानअली पुत्र सय्य्द हसन, बंटी पुत्र जगदीश,अर्जुन पुत्र वीरेन्द के घर के सामने सालों से विद्युत विभाग का पोल टूटा हुआ है। विद्युत विभाग का पोल तारों पर लटका हुआ है। इसी रास्ते पर संत पोल्स इंटर कॉलेज भी स्थित है। इसी रास्ते से स्कूल के हजारों बच्चों व मौहल्ले वासियों को जान का खतरा बना हुआ है। मौहल्ले वासियों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बिजनौर विधुत विभाग के एक्शन संजय भारती ने बताया है की मेरे संज्ञान में नहीं है जल्द से जल्द सही करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.