लखनऊ, सितम्बर 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिजली विभाग के 10 अधिशासी, 4 अधीक्षण और 2 मुख्य अभियंता रेडार पर हैं। मंगलवार को शक्ति भवन में समीक्षा बैठक के दौरान पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि इस महीने के अंत में वितरण निगमों की समीक्षा बैठक होगी, जिसमें खराब प्रदर्शन करने वाले 10 अधिशासी, 4 अधीक्षण और 2 मुख्य अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। डॉ. गोयल ने कहा है कि प्रदेश के सभी डिवीजन में कम से कम एक क्षेत्र को चुनकर उसे सुधारा जाए। इनमें उन क्षेत्रों को चुना जाए जहां कम बिल जमा होते हों और लाइन हानियां सबसे ज्यादा हों। उन्होंने कहा कि लाइन हानियां कम करने के लिए मोहल्ला, गांव, कस्बे या क्षेत्र चयनित करके वहां कार्रवाई की जाए। इसकी पूरी जानकारी भी मुख्यालय को दी जाए। स्मार्ट मीटर लगाने में सुस्ती पर कंपनियां होंगी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.