मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) के अंतर्गत काम कर रहे संविदा कर्मियों को बड़ी राहत मिली है। श्रम संसाधन विभाग ने इनके लिए बिहार सरकार द्वारा निर्धारित संशोधित न्यूनतम मजदूरी दरें लागू करने का निर्देश जारी किया है। यह नई दरें 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी हो गई हैं। कंपनी के अपर सचिव धीरज कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, कुशलता के आधार पर श्रमिकों की चार श्रेणियों में दैनिक मजदूरी बढ़ाई गई है। संशोधित दरों में परिवर्तनीय महंगाई भत्ता भी शामिल है। गौरतलब है कि मुख्यालय स्तर पर समीक्षा में कई विद्युत प्रमंडलों और अंचलों में मानवबल की तैनाती, मानदेय निर्धारण और भुगतान में नियमों की अनदेखी की बात सामने आई थी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने बीते 30 जनवरी को 'एनडी...