अमरोहा, मार्च 19 -- पूर्व मंत्री एवं कांठ विधायक कमाल अख्तर के नेतृत्व में सपाईयों ने मंगलवार को मुख्य अभियंता विद्युत वितरण कारपोरेशन को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। बिजली चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिजली चेकिंग के नाम पर गरीब, मजदूरों और किसानों का शोषण कर मुकदमों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जितने भी बिजली विभाग में संविदा और ठेके पर मीटर रीडर हैं, वह तब तक बिजली का बिल नहीं निकालते जब तक एक यूनिट का मूल्य नौ रुपया प्रति यूनिट नहीं हो जाता। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मी बिना सुविधा शुल्क लिए कनेक्शन नहीं जोड़ते है। मीटर चेकिंग के नाम पर जेई और कर्मी उपभोक्ता के कनेक्शन पर ओवरलोड दर्शाकर वसूली कर रहे हैं। एक कमरे के मकान में रह रहे कई लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.