मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिजली विभाग के सेवानिवृत्त व पारिवारिक पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना पेंशन रुक सकती है। प्रमाण-पत्र जमा करने के रामदयालु स्थित विद्युत अंचल कार्यालय परिसर में एक महीने का विशेष शिविर आयोजित किया गया है। मंगलवार को पहले दिन 28 पेंशनधारियों ने जीवन प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए आवश्यक कागजात जमा कराए। पूर्वी डिवीजन से डाटा इंट्री शिवम कुमार, सकरा से कनीय लेखा लिपिक अंशिका कुमारी व अर्बन-2 से दिव्या चौधरी को इसके लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि पेंशनधारियों को विद्युत आपूर्ति अंचल, मुजफ्फरपुर के सभागार में उपस्थित होना है। सत्यापन के दौरान पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत पेंशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.