बांदा, मार्च 21 -- बांदाÜ। संवाददाता निजी नलकूप के आवेदन के बाद सर्वे के नाम पर 16 हजार रुपये घूस लेते बिजली विभाग के जेई और संविदा लाइनमैन को एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार को जसपुरा बिजली उपकेंद्र से धर दबोचा। टीम दोनों को लेकर शहर कोतवाली गई, जहां भ्रष्टाचार अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। जसपुरा क्षेत्र रामपुर गांव निवासी 55 वर्षीय हनीफ ने 10 फरवरी को निजी नलकूप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन सर्वे करते हैं। आवेदन के काफी दिनों बाद भी सर्वे के लिए कोई नहीं आया तो हनीफ जसपुरा बिजली उपकेंद्र पहुंचे। यहां जेई रवींद्र कुमार ने उन्हें संविदा लाइनमैन आलोक मिश्रा के पास भेजा। आलोक ने हनीफ से कहा कि सर्वे के लिए 20 हजार रुपये लगेंगे। बुजुर्ग ने इतने रुपये न होने की बात कही तो उन्होंने सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.