लातेहार, दिसम्बर 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। बिजली विभाग में कार्यरत मानव दिवस कर्मियों ने शुक्रवार को राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मियों ने राज्यपाल से मांग की है कि जल्द से जल्द लातेहार बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता को लाईन हाजिर किया जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजदेव मेहता के द्वारा मानव दिवस कर्मियों को शोषण किया जा रहा है। 30-31 दिनों तक काम कराया जाता है और 20-25 दिनों का पेमेंट भुगतान किया जाता है, जो सरासर मानव दिवस कर्मियों का शोषण हैं। इतना ही नहीं उनके द्वारा कर्मियों से निजी काम कराया जाता है, नहीं करने पर पेमेंट काटने की धमकी दी जाती है। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रोहित कुमार, दिलीप राम, साबिर मियां, मनोज भगत, दिलीप भेंगरा आदि शामिल थे। इस संबंध में कार्यपाल...