जामताड़ा, फरवरी 1 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि । विद्युत सबस्टेशन परिसर में घुसकर 10 से 12 नकाबपोश अपराधियों ने ट्रांसफार्मर की कॉपर तार काटकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे नकाबपोश चोर विद्युत सबस्टेशन सपरिसर में घुसे। सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी महफूज आलम एवं सूरज मंडल को हथियार के बल पर बंधक बना लिया गया। दोनों कर्मचारियों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद अपराधियों ने रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक बेखौफ होकर गैस कटर की मदद से ट्रांसफार्मर को काटा और उसमें लगी कीमती कॉपर तार लेकर फरार हो गए। बंधक बनाए गए कर्मचारी महफूज आलम ने बताया कि रोज की तरह वे और सूरज मंडल परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और कमरे में बंद कर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.