देवघर, मार्च 10 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में कार्यरत ऊर्जा मित्रों ने विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह से मिलकर स्थाई करण, मानदेय वृद्धि व बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा। ऊर्जा मित्रों ने अपने मांग में जिक्र किया है कि साल 2017 में ईएसडीएम कम्पनी द्वारा 6 रुपए प्रति बिल की दर से भुगतान किया जा रहा है। लेकिन अंतिम समय में 8 महीने का मानदेय भुगतान किए बगैर कम्पनी भाग गया। इसको लेकर कई बार विभाग से गुहार लगाया गया लेकिन आज तक बकाया भुकतान नहीं हो सका। उसके बाद से विभाग द्वारा उनलोगों को ऊर्जा मित्र से ऊर्जा साथी में परिवर्तित कर 6.39 रुपए प्रति बिल के दर से भुगतान किया जाने लगा। जिसमें 75 प्रतिशत भुगतान तत्काल किया गया, लेकिन 25 प्रतिशत मानदेय राशि का भुगतान कई महीनों का लंबित रह गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.