प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- बिजली विभाग की लापरवाही कीडगंज निवासी एक मूर्तिकार के लिए जानलेवा साबित हो गई। खुले पैनल बॉक्स से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि खुले बॉक्स की कई बार शिकायत की गई थी लेकिन बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया। मूर्तिकार की पत्नी ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कीडगंज पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। हौली वाली गली कीडगंज निवासी 40 वर्षीय राजन प्रजापति मिट्टी की मूर्तियां बनाते थे। मंगलवार रात लगभग नौ बजे वह घर के पास ही स्थित दुकान पर सामान खरीदने गए थे। लौटते समय सड़क किनारे लगे खंभे के केबल में पैर फंसने से वह लड़खड़ा कर गिरे तो उनका हाथ ट्रांसफार्मर के खुले पैनल बॉक्स में घुस गया और करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.