फतेहपुर, जनवरी 25 -- बहुआ। बकाएदारों की बिजली कटौती से आक्रोशित भीड़ के रवैया पर पुलिस से शिकायत हुई। पुलिस ने तीन नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दे कि ग्रामीणाों ने हंगामा करते हुए टीम पर पथराव किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहुआ सबस्टेशन 33/11 केवीए के जेई कमल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि क्षेत्र के दसौली गांव में ओटीएस योजना के तहत बिजली विभाग के द्वारा कैंप लगाया गया था। ब्याज का लाभ दिलाने के लिए टीम गांव के अंदर बकाएदारों के मीटर की रीडिंग और बिल की जांच की जा रही थी। लंबे समय से बकाएदारों की लाइन भी काटी जा रही थी। इसी दौरान दो बड़े बकाएदारों ने बिल जमा कराने पर इंकार कर दिया। जिस पर लाइन काटी तो भीड़ एकत्र कर ली। आरोप लगाया कि गाड़ी में पथराव किया, कटी लाइन भी उठा ले गए। साथ में मौजूद टीजी ...