मोतिहारी, दिसम्बर 13 -- आदापुर एसं। स्थानीय हरपुर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने गई नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम पर हमला किया गया है। इस संबंध में आदापुर बिजली आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता प्रीतम कुमार बंटी ने हरपुर थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराई है। आवेदन में कनीय अभियंता ने बताया है कि वे अपने विभागीय कर्मियों के साथ हरपुर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में बिजली चोरी की जांच के लिए गए थे। जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं के यहां अवैध रूप से बिजली का उपयोग पाया गया। जब टीम द्वारा कार्रवाई की जाने लगी, तो कुछ नामजद लोगों ने इसका विरोध करते हुए कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...