झांसी, मार्च 21 -- झांसी (उल्दन), संवाददाता उल्दन थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत बिजना में चेकिंग व वसूली के दौरान विवाद हो गया। कुछ लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। जिससे संविदा पर लाइनमैन बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने सरकारी काम पर बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोपहर 1.10 बजे बिजली विभाग में टीजी-2 पर पर तैनातकोमल प्रसाद राजस्व वसूली एवं ट्रांसफार्मर बंद करने के लिए अपनी टीम संविदा कर्मी लाइनमैन कमलेश जगदीश संविदा सहित अन्य के साथ गए थे। उन्होंने ट्रांसफार्मर बंद करवाया। जैसे ही जगदीश नीचे उतरा तो वहां मौजूद रविंद्र कुमार व अखिलेश कुमार आक्रोशित हो गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जिससे टीम ने इसका विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.