कटिहार, जून 28 -- सेमापुर संवाद सूत्र । सेमापुर प्रखंड अंतर्गत बरेटा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. जोहोर आलम साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का एसडीओ अरविंद कुमार बताया और कहा कि आपका बिजली कनेक्शन कटने वाला है क्योंकि आपका भुगतान वेरिफाई नहीं हुआ है। कॉलर ने भुगतान सत्यापित कराने के नाम पर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया। जैसे ही ऐप डाउनलोड किया गया, ठगों ने पीड़ित के बैंक खाते से तीन बार में कुल एक लाख रुपये निकाल लिए। मोहम्मद जोहोर आलम ने बताया कि कॉल करने वाले ने पूरी बातचीत में खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए भ्रमित किया और डर का माहौल बनाकर ऐप इंस्टॉल करवाया। घटना के बाद उन्होंने कटिहार साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर थाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.