झांसी, जनवरी 13 -- वित्तीय वर्ष समापन से पहले जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में योजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि बिजली विभाग आरसी की वसूली में तेजी लाएं। जो भी वाहन खनन का परिवहन कर रहे है वह बिना माइन टैग वाले है तो उनका चालान काटें और वसूली करें। अधिशासी अधिकारी रात में अभियान चलाएं। सड़क पर जो भी गौवंश बैठे उन्हें गौ आश्रय स्थल पहुंचाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि समापन मे लगभग 2 माह शेष हैं। जनपद को प्रदत्त वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करें। बैठक में डीएम ने विद्युत विभाग की 81 आर सी लगभग 60 करोड़ रूपये की वसूली के लिए उपस्थित एसडीएम व तहसीलदारों को तेजी लाते हुए वसूली करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में ओटीएस स्कीम का अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किए जाने क...