अलीगढ़, जनवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नए बिजली विधेयक, स्मार्ट मीटर योजना, बीज विधेयक, वीबी-जीरामजी अधिनियम व लेबर कोड के विरोध में शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान-मजदूर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह को सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत ने कहा कि केंद्र सरकार ने 19 दिसंबर, 2021 को किसान संगठनों से वादा किया था कि बिना बातचीत बिजली कानून में संशोधन नहीं होगा, लेकिन अब बिजली को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। भाकियू (हरपाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि देशभर का किसान निर्णायक आंदोलन की ओर बढ़ रहा है। प्रदर्शन के बाद लाल डिग्गी स्थित धरनास्थल पर हुई बैठक में आंदोलन को और ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.