भदोही, दिसम्बर 7 -- भदोही, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के लोगों ने रविवार को बीज एवं बिजली विधेयक को लेकर विभिन्न स्थलों पर विरोध-प्रदर्शन कर आवाज मुखर की। केंद्र एवं प्रदेश सरकार से जन विरोधी विधेयकों को वापस लेने की मांग की। चेताया कि विधेयकों को वापस नहीं लिया गया तो किसान सभा के लोग हर स्तर से आवाज उठाने को बाध्य होंगे। इस दौरान किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता इंद्रदेव पाल ने बताया कि किसानों और आम आदमी को बर्बाद किया जा रहा है। दुकानों पर मिलने वाली बीज को अब कारपोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है। इसीलिए सरकार ने विधेयक 2025 लाया है। ऐसे में अब बीज का दाम उद्योगपति तय करेंगे। ऐसे में किसानों का व्यापक नुकशान होगा। मांग के समर्थन में किसान संघर्ष करते आ रहे हैं, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली-पानी...