गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने कहा कि बिजली वितरण प्रणाली को सशक्त, मजबूत और आधुनिक बनाने की आवश्यकता है। ऐसा नहीं होने पर बिजली वितरण कंपनियां निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं रह पाएंगी। उन्होंने यह बात मंगलवार को सेक्टर-43 स्थित पावर ग्रिड में वार्षिक राजस्व आवश्यकता याचिका पर बिजली उपभोक्ताओं के सुझाव, टिप्पणियां और दर्ज आपत्तियों की सुनवाई के बाद कही। उनके साथ आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग और शिव कुमार मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बिजली वितरण निगमों को एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल (एटीएंडसी) लॉस को कम करने के साथ-साथ उपभोक्ता संतुष्टि सूचकांक में निरंतर वृद्धि पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दूरसंचार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.