बागपत, जनवरी 16 -- खेकड़ा। कस्बे में बडागांव गांव रेलवे फाटक के पास से गुजर रही उच्च क्षमता की बिजली लाइन को शुक्रवार को हटाया गया। इसके कारण करीब सात घंटे आधे कस्बे के चार हजार से अधिक घरों की आपूर्ति बाधित रही। बडागांव रेलवे फाटक के पास उच्च क्षमता लाइन जमीनी केबिल के निकली हुई है। जो करीब आधे कस्बे को बिजली सप्लाई करती है। रेलवे अंडर पास के निर्माण में भी यह लाइन आडे आ रही थी। इसके लिए रेलवे ने यूपी सरकार से इस लाइन को हटाने के लिए पत्राचार किया था। इसी निर्माण कार्य के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने इस लाइन को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिकारियों की देखरेख में इस लाइन को हटाने का कार्य शुरू हुआ। करीब सात घंटे चले कार्य के बाद लाइन को हटा दिया गया। इस दौरान कस्बे के करीब चार हजार घर बिना बिजली के अंधेरे में...