मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) ने बिजली की लाइन जबरन खेतों में डाले जाने, मुआवजे से अधिक भूमि पर कब्जे और धान क्रय केंद्र पर तौल न होने को लेकर विरोध जताया है। संगठन के जिला अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रवीण सिंह को सौंपते हुए किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) के जिलाध्यक्ष चौधरी रोहित देवल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर तहसीलदार प्रवीण कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि एनएचएआई द्वारा ब्लॉक डिलारी के गांव नाखूनका में किसानों को दिए गए मुआवजे से अधिक भूमि पर कब्जा किया जा रहा है, साथ ही खेती की जमीन में जबरन बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। व ब्लॉक डिलारी क्षेत्र...