रुडकी, दिसम्बर 12 -- शुक्रवार को बिजली की लाइन पर काम करते समय एक युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। युवक को रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाधारोणा निवासी 26 वर्षीय योगराज ठेकेदार के अंडर में लंढौरा बिजलीघर पर काम करता है। शुक्रवार को युवक रुड़की लक्सर मार्ग पर पोल पर चढ़कर बिजली का कार्य कर रहा था। बताया गया है कि इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से युवक झुलस कर पोल से नीचे गिर गया। मौके से आनन-फानन में युवक को रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों बताया कि युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। चौकी प्रभारी महिपाल सैनी का कहना है कि अगर इस संबंध में शिकायत मिलती है तो मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...