शामली, दिसम्बर 3 -- ऊर्जा निगम के मेरठ डिस्कॉम के वाणिज्य निदेशक संजय जैन ने बुधवार को शामली में बिजली राहत योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने योजना की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिए। निदेशक ने कैराना, शामली टाउन और तितरवाड़ा बिजली घरों का निरीक्षण किया और वहां लगाए गए कैंप का जायजा लिया। उन्होंने धीमी वसूली और सुस्त कार्रवाई पर अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार बेहद जरूरी है ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इसका लाभ ले सकें। निदेशक ने अधिकारियों से उपभोक्ताओं के साथ विनम्रता से पेश आने की अपील की ताकि विभाग पर उनका विश्वास बना रहे। अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारियों को योजना के प्रचार-प्रसार और बकाया वसूली को तेज करने के...