धनबाद, जनवरी 9 -- धनबाद। राज्य बिजली कामगार यूनियन का 13वां सम्मेलन 11 जनवरी को झरिया में होगा। इसको लेकर गुरुवार को यूनियन कार्यालय हीरापुर में कर्मचारियों की बैठक हुई। यूनियन के महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने कहा कि छह प्रतिशत ऊर्जा भत्ता की मांग को लेकर कई बार आंदोलन किया गया। निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी इस मामले को प्रमुखता से विधान सभा में उठा चुके हैं। इसके बाद भी मांगें नहीं पूरी हुई। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। सम्मेलन में दो सौ अधिक कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक में संटू मंडल, संतोष सिंह, दीनकर, राजीव चौधरी, उज्ज्वल मित्रा, कृष्णा प्रसाद, मनोज सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.