बरेली, फरवरी 22 -- बारादरी पुलिस ने बिजली मैकेनिक समेत दो व्यक्तियों को अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा है। दोनों के कब्जे से एक किलो 270 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात डोहरा रोड पर चेकिंग के दौरान मीरगंज के गांव मसीहाबाद निवासी कुंवरपाल यादव और बिथरी चैनपुर के गांव मेहतरपुर करोड़ निवासी अजय सैनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अजय सैनी ने बताया कि वह अनपढ़ है और बिजली मैकेनिक का काम करता था। एक ट्रक चालक से मुलाकात होने के बाद अफीम तस्करी करने लगा और कुंवरपाल को भी अपने साथ मिला लिया। ट्रक चालक ही उसे अफीम की सप्लाई देकर जाता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.