गोपालगंज, फरवरी 6 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता।नए बिजली कनेक्शन का मीटर चालू करने के नाम पर साइबर बदमाशों ने एक युवक से 39 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर निवासी शादाब उर्फ भूरा ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह शहर के चंद्रगोखुल रोड स्थित लिवास सेंटर में काम करता है। 11 जनवरी 2026 की शाम उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बिजली कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि नया कनेक्शन होने के कारण मीटर चालू कराने के लिए मोबाइल पर 'मीटर अपडेट एपीके फाइल' भेजी जाएगी। इसके बाद उसने व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर एपीके फाइल को क्लिक करने को कहा। फाइल क्लिक करने के बाद फोन-पे खोलने को कहा और उसमें 13 रुपए डालने को कहा। रुपए डालने और पिन नंबर डालते ही उसके पंजाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.