निज संवाददाता, फरवरी 11 -- बिहार में साइबर फ्रॉड अलग-अलग तरीके से लोगों की गाढी कमाई उड़ा रहे हैं। अब मोतिहारी में साइबर फ्रॉडों ने बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर 2.91 लाख रुपए की ठगी कर ली है। मामले में ढाका थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी शकील अहमद के बयान पर साइबर थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है। साइबर ठगी के पीड़ित ने कहा है कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खूद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। अज्ञात शख्स ने कहा कि बिजली मीटर अपडेट नहीं है। अगर बिजली मीटर अपडेट नहीं कराया तो आपकी बिजली काट दी जाएगी। इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर मीटर अपडेट नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन आया। मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड व इंस्टॉल करने पर उनसे कंज्यूमर आईडी मांगा तथा 100 रुपए का रिचार्ज कराया। रिचार्ज कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.