औरंगाबाद, मई 25 -- दाउदनगर संवाद सूत्र। दाउदनगर पुराना शहर वार्ड नं 8 मुहल्ले में बिजली मिस्त्री मो. आरिफ की सड़क दुर्घटना में बीते रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात वे औरंगाबाद से बाइक से लौट रहे थे तभी चित्र गोपी के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पहुंचा, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रकट की। चार साल पूर्व उनकी शादी हुई थी तथा उनके दो पुत्र हैं। वे दाउदनगर स्थित बिजली ऑफिस में मानव बल के रूप में कार्यरत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.