औरंगाबाद, जनवरी 10 -- नवीनगर प्रखंड कार्यालय के बहुउद्देशीय भवन सभागार में शनिवार को आयोजित विशेष बिजली बिल सुधार शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निपटारा किया गया। शिविर का आयोजन सहायक अभियंता गौतम कुमार के नेतृत्व में किया गया। बिजली बिल में त्रुटि, बकाया भुगतान और अन्य शिकायतों को लेकर कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 12 उपभोक्ताओं के बिजली बिल का मौके पर ही सुधार किया गया जबकि 10 आवेदन लंबित रहे। शिविर के दौरान 86341 रुपये का राजस्व संग्रह हुआ। कनीय अभियंता राजा कुमार ने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इस तरह के विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है लेकिन पूर्व की बकाया राशि माफ नहीं की गई है इसलिए उपभोक्ताओं को समय पर भुगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.