कोडरमा, जून 14 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। बिजली उपभोक्ताओं के पुराने बिल में सुधार को लेकर कोडरमा में शुक्रवार को दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 30 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल सुधार को लेकर आवेदन दिया। शिविर में उपस्थित कर्मियों ने बताया कि इस दो दिवसीय कैंप में शिकायकर्ता के आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। इसके बाद सोमवार से मामले के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। शिविर में उपस्थित विद्युत कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिल संबंधी समस्याओं से राहत मिले और उन्हें बिना किसी बाधा के बिजली सेवाएं प्राप्त हो सकें। शिविर में बिजली विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.