औरंगाबाद, जनवरी 8 -- कुटुंबा प्रखंड के हरदत्ता स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में शुक्रवार को बिजली बिल सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। कनीय अभियंता प्रियकंचन निराला ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली विपत्र में त्रुटि है, वे शिविर में उपस्थित होकर सुधार करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन पूर्व की बकाया राशि माफ नहीं की गई है। इसलिए उपभोक्ता समय पर बकाया का भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने की अपील करते हुए कहा कि पकड़े जाने पर आर्थिक दंड और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। किसानों से भी आग्रह किया गया कि वे विधिवत बिजली कनेक्शन लेकर ही मोटर पंप से सिंचाई कार्य करें। कनीय अभियंता ने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की हर समस्या के समाधान के लिए तत...