सहरसा, जनवरी 13 -- सिमरी बख्तियारपुर। आगामी 16 जनवरी को अवर विद्युत प्रमंडल सिमरी बख्तियारपुर में बिजली बिल से संबंधित शिकायतों के निपटारे हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के तत्वावधान में लगेगा। शिविर में उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। उपभोक्ता आवश्यक कागजात के साथ शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...