मेरठ, दिसम्बर 1 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता बिजली बिल राहत योजना 2025-26 सोमवार से लागू हो गई। तीन चरणों में लागू हुई योजना के पहले दिन सुबह से एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता एवं निदेशक कॉमर्शियल संजय जैन समेत सभी अधिकारी निरीक्षण के लिए निकले। जेलचुंगी स्थित उपकेंद्र पर एमडी रवीश कुमार पहुंचे और योजना का लाभ उठाने पहुंचे उपभोक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने पंजीकरण कराने वाले प्रथम उपभोक्ता को फूल भेंटकर सम्मानित किया। एमडी रवीश गुप्ता एवं निदेशक कॉमर्शियल संजय जैन ने मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद के निर्देशन में आयोजित बिजली बिल राहत योजना के शिविर का निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं से बात की। एमडी रवीश गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद को निर्देशित किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.