आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली बिल राहत योजना लागू की है।उपभोक्ता यदि बकाया बिल एकमुश्त भुगतान करते हैं तो उन्हें सरचार्ज (ब्याज) में 100 प्रतिशत तथा मूलधन में अधिकतम 25 प्रतिशत तक छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट तीन चरणों में लागू की जाएगी। पहला चरण 31 दिसंबर तक एकमुश्त भुगतान पर मूल बकाया में 25 प्रतिशत छूट मिलेगा। एक जनवरी से 31 जनवरी तक दूसरा चरण में एकमुश्त भुगतान पर मूल बकाया में 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। एक फरवरी से 28 फरवरी तक तीसरे चरण में एकमुश्त भुगतान पर मूल बकाया में 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछला बकाया बिल 500 एवं 750 रूपए की आसान किश्तों में भी भर सकते हैं। बिजली चोरी के मामलों में निर्धारित राजस्व पर अधिकतम 50 प्र...