कौशाम्बी, जनवरी 7 -- बिजली विभाग की बिल राहत योजना का तमाम लोगों ने लाभ उठा लिया है। अब दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। बिजली विभाग के सभी उपकेंद्रों में खोले गए काउंटरों पर उपभोक्ता पंजीकरण करवा रहे हैं। एक्सईएन राम कुमार कुशवाहा ने बताया कि योजना का उपभोक्ता लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें सौ फीसदी ब्याज के साथ ही मूलधन में उपभोक्ताओं को 20 फीसदी की छूट दी जा रही है। बकाएदार उपभोक्ता इसका लाभ उठाएं। बिजली चोरी के जिन मामलों में एफआईआर दर्ज है, उसमें विभाग राजस्व निर्धारण में 45 फीसदी की छूट दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.