बलरामपुर, जनवरी 12 -- पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा नगर के वार्ड संख्या 16 बरगदवा में जय जवान, जय किसान के नारे के साथ भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान जागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। ज़िलाध्यक्ष बृजेश विश्वकर्मा के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैठक में किसानों व संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में सबसे गंभीर मुद्दा बिजली बिलों में भारी त्रुटियों का रहा। किसानों ने बताया कि किसी किसान का एक वर्ष में 54 हजार रुपये तो किसी का मात्र 9 महीने में 82 हजार रुपये तक का बिजली बिल आ रहा है। इस प्रकार की समस्या पूरे पचपेड़वा नगर और देहात क्षेत्र में व्याप्त है, जिससे किसान अत्यधिक परेशान हैं। बैठक में भाकियू की ओर से समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प ...