सासाराम, मार्च 8 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। विद्युत विपत्र में सुधार करने और खराब मीटर को बदलने के लिए आज शनिवार को सभी नजदीक के विद्युत कार्यालयों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। ताकि उपभोक्ताओं का त्वरित समाधान हो सके। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम ब्रविम ने बताया कि बिजली कंपनी के हेल्प लाइन नंबर 1912 एवं अन्य माध्यमों से बिलिंग और मीटर खराब होने की लगातार शिकायत मिल रही है। इस समस्या के निदान के लिए कैंप लगाकर निष्पादन करने का निर्णय कंपनी मुख्यालय द्वारा लिया गया है। जिसके आलोक में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.