सीतामढ़ी, जून 12 -- सीतामढ़ी। जीविका के तत्वावधान में आयोजित हो रही महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं समस्या से लेकर समाधान तक की बातें कर रही हैं। सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं पर भी महिलाएं अपनी राय रख रही हैं। महिलाएं सड़क, नाली, आवास, शौचालय, नल-जल से हट कर अब अपने लिए रोजगार की मांग कर रही हैं। बुधवार को पुपरी प्रखंड के आवापुर पंचायत स्थित प्रकाश जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें 206 महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज की। संवाद में महिलाओं ने अपने अपने अनुभव साझा कर विभिन्न मांगों को रखा। प्रकाश जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने पंचायत में सरकारी बैंक की एक मुख्य शाखा खोलने की मांग उठाई। ताकि बैक लेन देन की सुविधा पंचायत में ही हो सके। इसी तरह महिलाओं ने पंचायत में अनाज भंडारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.