प्रयागराज, दिसम्बर 26 -- झूंसी। बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए उपभोक्ता को फोन करना विभाग के कर्मचारियों को भारी पड़ गया। नाराज दबंग ने अपने साथियों के साथ कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर झूंसी में बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने क्षेत्र के एक बकायादार को बिल जमा करने के लिए फोन किया था। आरोप है कि फोन पर ही व्यक्ति ने गालीगलौज शुरू कर दी। इसके कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ कार्यालय पहुंच गया और फोन करने वाले कर्मचारी पर हमला कर दिया। जब अन्य कर्मियों ने बीच-बचाव किया, तो दबंगों ने उन्हें भी जमकर पीटा और पिस्टल लहराते हुए दहशत फैलाई। घटना के बाद जेई अमर यादव ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को लिखित त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.