बांदा, दिसम्बर 13 -- बांदा। पैलानी तहसील के अमलोर गांव में बिजली बकाया बिल को लेकर कनेक्शन काटने पहुंचे अधिकारियों से दो महिलाएं भिड़ गईं। गाड़ी को रोककर सरिया डाल दिया और चालक को गाड़ी से बाहर निकलने की धमकी दी। इस पर अधिकारियों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वह वहां से निकल सके। इनके विरूद्ध शहर कोतवाली में बिजली मीटर काटने व बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अमलोर गांव में शुक्रवार को एसडीओ ज्ञानेश कुमार तथा जेई रवि शंकर गुप्ता ने अपने स्टाफ के साथ गांव के रघुवीर मास्टर के दरवाजे विद्युत बिल की वसूली के लिए कैंप लगाया था। गांव के ही मुन्नीलाल वर्मा की पत्नी व मूलचंद की बहू, रमजी रैदास की बहू, चुन्नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.