बांदा, नवम्बर 5 -- बांदा। संवाददाता बिजली विभाग के उप खंड कार्यालय बबेरू में 14 लाख के गबन में बिजली विभाग के अधिकारियों ने टीजी-2 कर्मचारी के खिलाफ बबेरू कोतवाली में तहरीर दी है। देर शाम तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। उप खंड कार्यालय बबेरू में काउंटर पर बिल जमा करने की जिम्मेदारी टीजी-2 कर्मचारी घनश्याम को दी गई थी, जो नियम विरुद्ध है। अधिकारियों के मुताबिक काउंटर में पूरे दिन बिल जमा करने के बाद जिला मुख्यालय स्थित डिवीजन कार्यालय में कैश जमा करने का नियम है। लेकिन कर्मचारी घनश्याम ने डिवीजन कार्यालय में जमा करने के बजाय, वसूले गए बिल के 14 लाख रुपये का गबन कर लिया। अधीक्षण अभियंता नंदलाल के संज्ञान में मामला पहुंचा तो उनके निर्देश पर विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अमित पाल ने घनश्याम को निलंबित कर दिया। करीब चार मा...