संभल, फरवरी 6 -- संभल। बिजली विभाग जहां एक ओर आम उपभोक्ताओं से करोड़ों रुपये की वसूली के लिए सख्ती बरत रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी विभाग खुद भारी बकाया दबाए बैठे हैं। हालात ये हैं कि सरकारी विभागों पर बिजली विभाग का कुल 2086.01 लाख रुपये बकाया हो चुका है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो पंचायती राज शिक्षा विभाग इस सूची में सबसे ऊपर है। अकेले इस विभाग पर ही 1748.70 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है, जो कुल सरकारी बकाये का बड़ा हिस्सा है। बिजली विभाग द्वारा लगातार पत्राचार, बैठकें और रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद सरकारी बकाये में कोई खास कमी नहीं आ रही है। इससे विभाग की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ रहा है और सवाल उठ रहे हैं कि जब सरकारी विभाग ही भुगतान नहीं करेंगे, तो आम उपभोक्ताओं से सख्ती कितनी जायज़ है?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.