बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, हिसं शिकारपुर थाना के नरकटियागंज पुरानी बाजार वार्ड नं. दो निवासी अमित कुमार से बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर 94590 रुपये की ठगी कर ली गयी है। थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि अमित कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना 26 दिसंबर की संध्या 5.52 बजे की है। इस मामले में तीन फरवरी को एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर में अमित कुमार ने बताया है कि 26 दिसंबर को 5.52 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया और उनसे कहा गया कि ऑनलाइन बिजली बिल अपडेट करना होगा नहीं तो शाम में आपका बिजली कट जाएगा। उसके बाद उनके वाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। अमित ने लिंक को टच किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से फोन पे के माध्यम से 94590 रुपये कट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.