उन्नाव, फरवरी 20 -- उन्नाव। सर्दी की विदाई के साथ ही फरवरी में बिजली विभाग ने जिले के उपभोक्ताओं को तगड़ा 'करंट' दिया है। फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिलों में हुई 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी ने न केवल औद्योगिक इकाइयों बल्कि आम घरेलू उपभोक्ताओं के भी होश उड़ा दिए हैं। जिले के पांच खंडों के हजारों उपभोक्ताओं के लिए इस बार का बिजली बिल किसी सदमे के पर्चे से कम नहीं है। जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र अकरमपुर, दही तिराहा और बंथर-में स्थित 113 से अधिक फैक्ट्रियों पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ा है। आंकड़ों के अनुसार, इन क्षेत्रों में 25 बड़ी और दर्जनों छोटी इकाइयां संचालित हैं। नए आदेशों के बाद अब उपभोक्ताओं को प्रति 100 रुपये पर वैट आदि जोड़कर करीब 12 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। घरेलू उपभोक्ता भी हुए लाचार बिजली का यह झटका सिर्फ उद्योगों तक स...