नोएडा, फरवरी 19 -- नोएडा। एनईए के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली बिलों में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसे लेकर बुधवार को विद्युत बिलिंग विभाग के अधीशासी अभियंता शिवम त्रिपाठी के साथ बैठक की और ज्ञापन सौंपा। एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विद्युत कमेटी के चेयरमैन हरीश जोनेजा ने अभियंता के समक्ष गलत बिलों का मुद्दा उठाया और समाधान की मांग की। उद्यमी हरीश जोनेजा ने बताया कि कई उपभोक्ताओं को फरवरी के बिल में जनवरी का बिल जुड़कर आ रहा। जबकि वह जनवरी को बिल जमा कर चुके हैं। इस तरह की खामियों को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए। वहीं कई उद्यमियों के मीटर बदले गए हैं, उन्हें बिल नहीं मिल पा रहे। बिलों में गलत रीडिंग की वजह से बिलों में ओवर लैपिंग की समस्या आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.