गंगापार, दिसम्बर 8 -- घूरपूर, हिन्दुस्तान संवाद संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को घूरपुर के बीकर और क्षेत्र के असरवई, जसरा, कुल्हड़ियां, रेही में नए बिजली बिल और नए बीज बिल के विरुद्ध प्रदर्शन किया और बिल की प्रतियां जलाईं। कहा कि नया बिजली बिल बिजली दरों को कई गुना बढ़ा देगा। कहा दोनों बिल जनविरोधी हैं। विरोध प्रदर्शन में सुरेश निषाद, विनोद निषाद, भीमलाल, राजकुमार पथिक, सीता देवी, शान्ति देवी आदि लोग सम्मिलित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.